लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा ने फिर चुनाव में उतरने की जताई मंशा, क्या राजनीति में आने से रोक रही हैं प्रियंका? यहां जानें

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2021 16:13 IST

Open in App
1 / 10
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
2 / 10
समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे दुर्व्‍यवहार किया गया क्योंकि मैं एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंधित हूं।
3 / 10
उन्होंने कहा कि मैं उस परिवार से संबंधित हूं जिसकी पीढ़ियों ने इस देश के लोगों की सेवा की है और वतन के लिए जान दी है।
4 / 10
उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार खास तौर पर प्रियंका मेरे फैसलों का समर्थन करती हैं। मेरा परिवार जब इजाजत देगा तो मैं सियासत में कदम रख सकता हूं और मुद्दों के लिए लड़ सकता हूं।
5 / 10
समाचार एजेंसी आइएएनएस से रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'मैंने देखा है, सीखा है, अभियान चलाया है। मैंने देश के मुख्‍तलिफ हिस्सों में समय बिताया। मैं ऐसा महसूस करता हूं कि मुझे इसी ताकत के साथ लड़ने के लिए संसद में मौजूद होना होगा। मुझे लगता है कि मैंने बाहर लड़ाई लंबे वक्‍त तक लड़ ली है।
6 / 10
मैंने खुद को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं राजनीति में नहीं हूं।'
7 / 10
वाड्रा ने आगे कहा- मैंने राजनीति से दूरी बनाए रखी क्योंकि इस बारे में मेरे अलग विचार हैं। लेकिन मैं उचित मौके पर फैसला लूंगा। मैं एक ऐसा क्षेत्र देखूंगा जहां मुझे लगेगा कि मैं यहां के लोगों के जीवन में एक अंतर ला सकता हूं और लोग मुझे इसके लिए वोट देंगे और यदि मेरा परिवार इसकी अनुमति देता है तो मैं फैसला लूंगा।
8 / 10
मैं एक ऐसा क्षेत्र देखूंगा जहां मुझे लगेगा कि मैं यहां के लोगों के जीवन में एक अंतर ला सकता हूं और लोग मुझे इसके लिए वोट देंगे और यदि मेरा परिवार इसकी अनुमति देता है तो मैं फैसला लूंगा।
9 / 10
वाड्रा ने फरवरी 2019 में हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया था। यह पूछे जाने पर कि उनके अंदर ऐसी क्या बात है जिससे माना जाए कि वो एक अच्छे राजनेता बन सकते हैं, उन्होंने कहा था, 'मेरी शादी भारत की राजनीति के पहले परिवार में हुई है।
10 / 10
मैं सीखने के मामले में बहुत अच्छा हूं।' तब उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि मेरे पास टैलेंट हो, लेकिन राजनीति में तभी उतरूंगा जब लोग चाहेंगे। साथ ही, मेरे परिवार की सहमति भी होनी चाहिए। तब उन्होंने कहा था कि उनका राजनीति में आना पूरी तरह योजनाबद्ध होगा।
टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी