गुवाहाटीः देश का सबसे लंबा रिवर रोपवे, ब्रह्मपुत्र का उड़न खटोला, जानिए खासियत, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 25, 2020 02:09 PM2020-08-25T14:09:21+5:302020-08-25T14:16:02+5:30

Next

असम की राजधानी गुवाहाटी को सोमवार को देश का सबसे लंबा रिवर रोपवे (तारों के जरिये नदी पार कराने वाला वाहन) मिल गया, जो ब्रह्मपुत्र नदी के दो किनारों को आपस में जोड़ेगा।

इससे उत्तरी गुवाहाटी और शहर के मध्य हिस्सों के बीच यात्रा का समय घटकर आठ मिनट रह जाएगा।

राज्य के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रोपवे का उद्घाटन करने के बाद कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यात्रा भी आसान हो जाएगा।

वर्ष 2003 में इस परियोजना पर काम शुरु हुआ था। रोपवे के एक कैबिन में 30 यात्री सफर कर सकेंगे।

गुवाहाटी डिवेलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ उमानंद डोले ने कहा कि यह किसी नदी पर बना देश का सबसे लंबा रोपवे है और इसकी कुल लंबाई 1.82 किमी होगी। रोपवे गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और गुवाहाटी विकास विभाग के मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने किया। इस योजना के शुरू होने से उत्तर गुवाहाटी के लोगों को काफी सहायता मिलेगी. जबकि, पर्यटन को भी इससे काफी लाभ मिलेगा।

कोविड-19 स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के कारण केवल 15 यात्रियों को एक बार में लाया- ले जाया जाएगा जो कि यह संख्या कुल क्षमता की आधी है।

 यह रोपवे गुवाहाटी में कचहरी घाट से उत्तरी गुवाहाटी के डोल गोविंदा मंदिर तक बनाया गया है।