लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लू का कहर जारी, आज हल्की बारिश का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2023 10:54 IST

Open in App
1 / 4
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लू की स्थिति बनी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान भी जताया है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था।
2 / 4
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्स से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत रहा। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
3 / 4
दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण बिजली ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है और मजदूरों, बेघर लोगों तथा जानवरों के लिए स्थिति असहनीय हो रही है। आईएमडी के अनुसार, दिल्लीवासियों को बुधवार को बारिश होने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
4 / 4
यह इस साल का अभी तक का सर्वाधिक तापमान है। नजफगढ़ में तापातन 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बनकर उभरा था। आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप