लाइव न्यूज़ :

Karnataka Poll Results 2023: सीएम बसवराज बोम्मई से लेकर डीके शिवकुमार कुमार तक कर्नाटक के 5 बड़े नेता जिन्होंने जीता चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2023 17:48 IST

Open in App
1 / 6
बेंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना जारी है। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी ने 118 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और वह 18 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में कांग्रेस राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 136 सीटें जीतकर राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने को तैयार है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 53 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है और वह फिलहाल 11 सीटों में बढ़त बनाए हुए हैं। उसके खाते में राज्य की 64 सीटें आ सकती है। जेडीएस तीसरे स्थान पर काबिज है। वह 18 सीटें जीत चुकी है, जबकि 2 सीटों में आगे चल रही है। राज्य के बड़े चेहरों की बात करें तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व प्रधानमंत्री सिद्धारमैया, सीएम बसवराज बोम्मई ने भी जीत हासिल की है। आइए डालते हैं राज्य के 5 बड़े नेताओं की जीत पर एक नजर...
2 / 6
डीके शिवकुमार- कर्नाटक कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य की कनकपुरा सीट से एक लाख से अधिक वोटों से जीते हैं। उन्होंने बीजेपी के आर अशोक और जेडीएस के बी नागराजू को मात दी।
3 / 6
सिद्धारमैया- कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने वी सोमन्ना को 46 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात दी है।
4 / 6
सीएम बसवराज बोम्मई- कांग्रेस के मुख्यमंत्री सीएम बसवराज बोम्मई अपनी विधानसभा सीट शिगगांव से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार यासिर अहमद खान पठान को करीब 36 हजार वोटों से हराया है।
5 / 6
प्रियांक खड़गे - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे राज्य की चित्तापुर विधानसभा सीट से विजयी हुए हैं। वह भाजपा के मणिकांत राठौड़ को 13640 वोटों से मात दी है।
6 / 6
लक्ष्मण सावदी - कांग्रेस नेता लक्मण सावदी अठानी सीट से विजेता बने हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महेश कुमाटल्ली को 59 हजार से अधिक वोटों से मात दी है।
टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटककांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर