Cyrus Mistry dies in car accident: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री नहीं रहे, सड़क दुर्घटना में गई जान
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 4, 2022 05:16 PM2022-09-04T17:16:46+5:302022-09-04T17:25:32+5:30
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। (फोटो: Twitter/ANI)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। (फोटो: Twitter/ANI)
उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। (फोटो: Twitter/ANI)
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। (फोटो: Twitter/ANI)
इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें कार चालक भी शामिल है। (फोटो: Twitter/ANI)
सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी। (फोटो: Twitter/ANI)