लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: अरुण जेटली समेत इस साल इन 10 बड़े नेताओं ने दुनिया को कहा अलविदा

By संदीप दाहिमा | Updated: December 26, 2019 12:57 IST

Open in App
1 / 8
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का 29 जनवरी, 2019 को निधन हो गया था। फर्नांडिस 88 साल के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी।
2 / 8
बीजेपी के दिग्गज नेता मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। वह 63 वर्ष के थे। वह करीब एक साल से बीमार रहे। कैंसर के लिए वह कुछ महीनों तक अमेरिका भी इलाज करवाकर भी गए थे। स्वदेश वापस लौटने के बाद वह कुछ महीनों तक दिल्ली के एम्स में भी भर्ती थे।
3 / 8
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 20 जुलाई, 2019 को निधन हो गया था। उनका निधन हृदय में तकलीफ होने के कारण राजधानी के एस्कॉर्ट अस्पताल में हुआ था।
4 / 8
बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त, 2019 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। जेटली का 14 मई, 2018 को एम्स में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उसके बाद से उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगा था, जिसके बाद वह अपने कार्य से अक्सर छुट्टियां लेने लगे थे।
5 / 8
बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त, 2019 को गया था। वह 67 वर्ष की थीं। सुषमा स्वराज देश की पहली महिला विदेश मंत्री के तौर पर जानी जाती हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1952 को अंबाला में हुआ था।
6 / 8
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का 28 जुलाई, 2019 को एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 77 वर्ष के थे। रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।
7 / 8
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का 21 अगस्त, 2019 भोपाल के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।
8 / 8
मांगेराम गर्ग का नाम भाजपा और संघ के बड़े नेताओं में शामिल है और वह बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
टॅग्स :ईयर एंडर 2019फ्लैश बैक 2019सुषमा स्वराजअरुण जेटलीशीला दीक्षितकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर