Shaheen Bagh Firing: फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, शख्स ने 'जय श्री राम' के लगाए नारे, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 1, 2020 08:17 PM2020-02-01T20:17:21+5:302020-02-01T20:17:21+5:30

Next

दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार (01 फरवरी) को एक शख्स ने गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है।

इस बीच गोली चलाने वाले शख्स का वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में वह कह रहा है कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें गोली चलाने वाले शख्स विवादित बयान देते नजर आ रहा है।

वह कह रहा है कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।

हालांकि इस पूरे मामले में कोई हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि शख्स ने हवाई फायरिंग की है।

शाहीन बाग में गोली चलाने वाला शख्स अपना नाम कपिल गुर्जर बता रहा है और वह नोएडा के पास स्थित दल्लूपुरा गाँव का निवासी बता रहा है।