लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण 4345 बच्चों ने अपने माता-पिता को गंवाया: सरकार

By संदीप दाहिमा | Updated: August 3, 2022 16:09 IST

Open in App
1 / 5
केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि कोविड-19 महामारी के के कारण 4,345 बच्चों ने अपने परिजन खो दिए और इस मामले में अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र सबसे आगे रहा जहां ऐसे बच्चों की संख्या 790 है।
2 / 5
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। कोविड-19 संक्रमण के कारण अपने माता और पिता को गंवाने वाले बच्चों की संख्या के बारे में पूछे गए गए प्रश्न पर ईरानी ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि ऐसे बच्चों की कुल संख्या 4,345 है।
3 / 5
उनके मुताबिक महाराष्ट्र में 790, उत्तर प्रदेश में 441, मध्य प्रदेश में 428, तमिलनाडु में 394 और आंध्र प्रदेश में 351 बच्चों ने अपने माता और पिता को कोरोना की वजह से गंवाया। केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, लद्दाख और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में एक भी ऐसा बच्चा नहीं है, जिसने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को गंवाया।
4 / 5
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के कारण माता-पिता खो चुके बच्चों का सहयोग करने के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की घोषणा की है।
5 / 5
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बच्चों की व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनका कल्याण करना, शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना तथा उन्हें 23 वर्ष की आयु तक वित्तीय सहायता के जरिए आत्मनिर्भर बनाना है।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम