लाइव न्यूज़ :

Delhi Rain: दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश, जलभराव से लगा जाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2023 16:39 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार सुबह मध्यम से भारी बारिश के कारण लोगों को जलभराव और जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था।
2 / 5
उच्च आर्द्रता और सामान्य से अधिक तापमान से शहरवासी परेशान थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए दिन में मध्यम बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जबकि बृहस्पतिवार के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली की प्रमुख वेधशाला सफदरजंग में बुधवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 24 घंटे की अवधि में 37.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
3 / 5
इसी तरह लोधी रोड में 35.1, आयानगर में 26, मुंगेशपुर 53.5 और मयूर विहार के मौसम केंद्र पर 110.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 15 मिलीमीटर से नीचे ‘हल्की’, 15 से 64.5 मिलीमीटर के बीच ‘मध्यम’, 64.5 से 115.5 मिलीमीटर के बीच ‘भारी’, 115.6 से 204.4 मिलीमीटर के बीच ‘बहुत भारी’ और 204.4 मिलीमीटर से ऊपर बारिश को ‘अत्यंत भारी’ माना जाता है।
4 / 5
शहर में जुलाई में अब तक सामान्य 173.7 के मुकाबले 368.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पूरे महीने में औसतन 195.8 मिलीमीटर बारिश होती है। दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मार्च में सामान्य 17.4 मिलीमीटर के मुकाबले 53.2 मिलीमीटर, अप्रैल में 16.3 मिलीमीटर के औसत के मुकाबले 20.1 मिलीमीटर, मई में सामान्य 30.7 मिलीमीटर के मुकाबले 111 मिलीमीटर और जून में सामान्य 74.1 मिलीमीटर के मुकाबले 101.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
5 / 5
पश्चिमी विक्षोभ, मानसूनी हवाओं और उत्तर पश्चिम भारत पर चक्रवाती परिसंचरण की परस्पर क्रिया के कारण 1982 के बाद से आठ और नौ जुलाई को जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा (153 मिलीमीटर) हुई। अगले 24 घंटों में शहर में 107 मिलीमीटर अतिरिक्त वर्षा हुई। आठ जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 36 घंटों में दिल्ली में अभूतपूर्व 260 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिससे सरकार को बाढ़ की चेतावनी जारी करनी पड़ी और स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
टॅग्स :दिल्लीमौसमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'