लाइव न्यूज़ :

Delhi Fire: चांदनी चौक मार्केट में 50 से ज्‍यादा दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 25, 2022 12:59 IST

Open in App
1 / 6
उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक में थोक बाजार भागीरथ पैलेस में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगी इस आग पर काबू पा लिया गया है और अब वातावरण को ठंडा किया जा रहा है ताकि आग दोबारा न भड़क जाए घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
2 / 6
दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार रात नौ बजकर 19 मिनट पर मिली और दमकल की 40 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। अभी दमकल की 22 गाड़ियां वातावरण को ठंडा करने में जुटी हैं।
3 / 6
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर 12 घंटे से अधिक समय में काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाजार में एक दुकान में आग लग गई थी, जो तुरंत ही बाकी दुकानों में फैल गई। सभी दुकानें बिजली के उपकरणों की है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ आग पर काबू पा लिया गया है।
4 / 6
अभी दमकल की 22 गाड़ियां शीतलन अभियान में जुटी हैं। हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।’’ दमकल अधिकारियों ने बताया कि कमजोर ढांचे, पानी की कमी और संकरी गलियों के कारण मकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
5 / 6
गर्ग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था, ‘‘ चांदनी चौक में आग। दमकल की 40 गाड़ियां और 200 से अधिक दमकल कर्मी मौके पर हैं। कमजोर ढांचे, पानी की कमी संकरी गलियां चिंता का कारण बनी हुयी हैं।’’
6 / 6
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह संबंधित जिला प्रशासन से स्थिति की जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कल देर रात चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस बाजार में आग की घटना बेहद दुखद है। कल रात से ही दमकल कर्मी पूरी मेहनत से आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन से मैं लगातार इसकी जानकारी ले रहा हूं।’’
टॅग्स :Delhi Fire Serviceआगfire
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम