Delhi Budget 2023: दिल्ली 78800 करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश, जानिए बजट की मुख्य बातें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 22, 2023 07:45 PM2023-03-22T19:45:40+5:302023-03-22T19:47:11+5:30

Next

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। दिल्ली सरकार का पिछला बजट 75,800 करोड़ रुपये का था। (फोटो: Twitter)

बजट में सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर है और उसके लिए सबसे ज्यादा 16,575 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। (फोटो: Twitter)

कैलाश गहलोत ने बजट में घोषणा की कि शहर में 29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं 2023 के अंत 1600 ई-बसें लाईं जाएंगी। (फोटो: Twitter)

इसके अलावा सभी कॉलोनियों को सीवेज से जोड़ा जाएगा और यमुना नदी की सफाई की जाएगी। (फोटो: Twitter)

दिल्ली में कचरे के 3 पहाड़ों को हटाने के लिए एमसीडी को हर संभव मदद दी जाएगी। (फोटो: Twitter)

गहलोत ने जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत 9 योजनाओं का ऐलान किया। (फोटो: Twitter)

बजट के दौरान कैलाश गहलोत ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया का जिक्र किया और कहा कि अगर बजट मनीष सिसोदिया पेश करते तो ज्यादा खुशी होती, वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। जब राम वनवास गए थे और उनके खड़ाऊ को सिंहासन पर रख के भरत ने काम किया उसी भावना के साथ मैं ये बजट पेश कर रहा हूं। (फोटो: Twitter)