लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: फिल्टर वाला फेस मास्क पहनना हो सकता है खतरनाक, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2020 17:45 IST

Open in App
1 / 8
कोरोना वायरस से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट शुरुआत से ही मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन ब्रिटेन के एक टेलीविजन प्रेजेंटेटर एलेक्स बर्सफोर्ड मास्क पहनकर भी फैंस की आलोचनाओं का शिकार हो गए। एलेक्स ने गुरुवार को ट्विटर पर मास्क पहने हुए अपनी तस्वीर अपलोड की थी, जिसके बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में उनकी क्लास लगा दी।
2 / 8
फैंस ने इस पोस्ट के जवाब में लिखा कि कोविड-19 से बचाव के लिए एलेक्स ने जो फेस मास्क पहना हुआ था, वो सही नहीं है। गुरुवार को 'गुड मॉर्निंग ब्रिटेन' के एक एपिसोड में एलेक्स ने कहा, 'लंदन में कैब से यात्रा के दौरान मैंने मास्क सही तरीके से पहना हुआ था। फिर भी मैं जानना चाहता हूं कि फेस मास्क पहनने का सही तरीका और क्या है।'
3 / 8
एलेक्स ने कहा, 'फेस मास्क वाली मेरी तस्वीर पर कुछ लोगों ने लिखा कि मैंने गलत प्रकार का फेस मास्क पहना था। इसमें लगे फिल्टर की वजह से उन्होंने ऐसा कहा। उनका दावा है कि इससे हवा में फैले संक्रमण से तो बचा जा सकता है, लेकिन बाहर सांस छोड़ने पर यह मास्क मुझसे लोगों को सुरक्षित नहीं रखेगा।'
4 / 8
एलेक्स ने सवाल किया कि क्या ऐसा वकाई सच है? क्या मुझे अपना फेस मास्क बदल लेना चाहिए।
5 / 8
ब्रिटेन की हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सारा जारविस ने इस सवाल के जवाब में एलेक्स को लाइव टीवी शो में बताया कि फिल्टर वाला मास्क पहनना खतरनाक हो सकता है।
6 / 8
डॉ. सारा ने कहा, 'फिल्टर वाले मास्क को पीपीई मास्क कहा जाता है। उन्होंने कहा कि फेस मास्क कम से कम दो लेयर का होना चाहिए। तीन लेयर वाला फेस मास्क वायरस से आपको पूरी तरह सुरक्षित रख सकता है। इसके साक्ष्य भी मौजूद हैं कि तीन लेयर वाले मास्क के प्रोटेक्शन एरिया को तोड़ना वायरस के लिए मुश्किल काम है।'
7 / 8
इस महीने की शुरुआत में 'इंफेक्शियस डिसीज स्पेशलिस्ट' डॉ. भारत पंखानिया ने भी फिल्टर वाले फेस मास्क को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि मुंह से निकलने वाले 'हाई वेलोसिटी एयर फ्लो' होने पर यह मास्क दूसरों को संक्रमित करने का काम कर सकता है। खासतौर पर यह मास्क पहनकर सार्वजनिक स्थलों पर जाना तो और भी खतरनाक है।
8 / 8
बता दें कि लोगों को मांग को देखते हुए बाजार में ज्यादातर एयर फिल्टर वाले मास्क ही आ रहे हैं। फिल्टर से आने वाली ताजा हवा की वजह से लोग इसे खरीदना पसंद करत हैं। इस मास्क की ना सिर्फ कीमत ज्यादा है, बल्कि एक्सपर्ट इसे लेकर खतरा भी जाहिर कर चुके हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर