CAA Protest: हिंसक प्रदर्शनकारियों ने दरियागंज में कार में लगाई आग, देखें प्रोटेस्ट की लेटेस्ट तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 20, 2019 06:39 PM2019-12-20T18:39:43+5:302019-12-20T19:15:11+5:30

Next

दिल्ली के दरियागंज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को लगाईं आग।

पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार भी की।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन ने भयावह रूप ले लिया है।

ए कानून के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर उतर आने के कारण जामा मस्जिद और लाल किले की ओर जाने वाले कई मार्गों में भीषण जाम नजर आया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नेताजी सुभाष मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।

इसी सप्ताह सीलमपुर में इस कानून के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में हिंसा हुई थी।