लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Airport Photos: अयोध्या के नए एयरपोर्ट की तस्वीरें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

By संदीप दाहिमा | Updated: December 29, 2023 22:16 IST

Open in App
1 / 5
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में 1,450 करोड़ रुपए की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइनल करेंगे। इस हवाई अड्डे का नाम योगी सरकार ने गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या के स्थान पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम रखने का फैसला किया था।
2 / 5
इसके साथ ही योगी सरकार ने अयोध्या के रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल कर अयोध्या धाम जंक्शन करने करने का निर्णय लिया था। प्रदेश सरकार के इन दोनों फैसलों को केंद्र सरकार को भेजा गया था ताकि केंद्र सरकार की इन फैसलों पर मुहर लग सके. इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को यह ऐलान किया है कि अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एयरपोर्ट का नाम तय करेंगे और कैबिनेट से नाम को मंजूरी मिलेगी।
3 / 5
शनिवार 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उक्त एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को खुद अयोध्या में तैयारियों का आकलन करने पहुंचे। उन्होने एयरपोर्ट परिसर का भी मुआयना किया और वहां पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर किया गए प्रबंधों को देखा। अयोध्या में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एक बार में दो बड़े विमान उतर सकते हैं। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 3,000 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर है।
4 / 5
हवाई अड्डे का पहला चरण पूरा हो गया है। एयरपोर्ट के पहले चरण के निर्माण में 1,450 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्ग मीटर है जहां साल में लगभग 10 लाख यात्रियों का आना-जाना हो सकेगा। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का अगला हिस्सा अयोध्या के श्रीराम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है।
5 / 5
टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों में भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाया गया है। इसे भगवान राम के चित्रों और कलाकृतियों से सजाया गया है। टर्मिनल भवन का पूरा परिसर कई सुविधाओं से लैस है। इसमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, बारिश के जल संचयन का विशेष ख्याल रखा गया है।
टॅग्स :अयोध्यानरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशराम मंदिरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप