लाइव न्यूज़ :

72nd Independence Day: लाल किले की प्राचीर पर कार्यकाल का आखिरी भाषण इस तरह पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 15, 2018 12:17 IST

Open in App
1 / 7
भारत आज अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर पूरे देश में जश्न-ए-आजादी का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ राजधानी दिल्ली में मुख्य जश्न मनाया जा रहा है। लालकिले पर मनाए जा रहे जश्न में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया।
2 / 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया पगड़ी धारण किए हुए हैं। साल 2014 में भाजपा की अगुवाई में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से यह उनका पांचवां संबोधन है। ऐसे में पूरे देश की निगाहे उनके इस कार्यकाल के अंतिम भाषण पर टिकी हुई हैं।
3 / 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले में तिरंगा झंडा लहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर सत्ता और विपक्ष के कई गणमान्य नेता और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत की।
4 / 7
मेरे प्यारे देशवासियों! आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आजादी का ये पर्व हम तब मना रहे हैं जब हमारी बेटियों ने सात समंदर पार किया और सातों समंदर को तिरंगे रंग से रंगकर हमारे बीच लौट आई हैं।
5 / 7
अभी लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई पूरी हुई। संसद के दोनों सत्र सामाजिक न्याय को समर्पित थे। उनके हक की रक्षा करने के लिए हमारी संसद ने काम किया। सालों से अटकी ओबीसी आयोग की मांग को संसद ने पूरा किया।
6 / 7
मैं आज आजादी के वीर सेनानियों को हृदय से नमन करता हूं। जिस तिरंगे की आन-बान शान हमें मरने की प्रेरणा देता है। उसके लिए देश के जवान अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। मैं सभी सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस के जवानों को तिरंगे झंडे की छाया में लालकिले की प्राचीर से नमन करता हूं।
7 / 7
इन दिनों देश के अलग-अलग कोने से अच्छी वर्षा की खबरें आ रही हैं तो बाढ़ की भी खबरें हैं। बाढ़ से जिन्हें मुसीबतें झेलनी पड़ी हैं। देश पूरी शक्ति से उनके साथ खड़ा है। मैं उनके दुख में सहभागी हूं।
टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम