71st Republic Day Parade: राजपथ पर दिखी देश की संस्कृति की झलक, देखें परेड में शामिल झांकी का शानदार नजारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2020 12:04 PM2020-01-26T12:04:51+5:302020-01-26T12:04:51+5:30

Next

परेड में विभिन्न राज्यों की झांकी शुरू हो गई हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलसनारो इस वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि हैं।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती झांकी।

तेलंगाना की झांकी में बथुकम्मा, राज्य का एक पुष्प उत्सव और असम की झांकी में राज्य से बांस और बेंत शिल्प को दर्शाया गया है।

गोवा भी राजपथ पर अपने राज्य की सांस्कृतिक झलक दिखलाई।

हिमाचल प्रदेश की झांकी में दिखा कुल्लू दशहरा उत्सव दर्शाया गया है।

मध्य प्रदेश की झांकी में राज्य के जनजातीय संग्रहालय को दर्शाया गया है।

ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा को दिखाया गया है।

गणतंत्र दिवस की परेड में जम्मू-कश्मीर की झांकी दिखाई जा रही है। जम्मू और कश्मीर सरकार का बैक टू विलेज ’कार्यक्रम इस वर्ष केंद्र शासित प्रदेश की झांकी का विषय है।

CPWD बागवानी की झांकी का विषय 'कश्मीर से कन्याकुमारी', स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी का स्मारक, डल झील पर एक 'शिकारा' और मध्य प्रदेश के सांची स्तूप, को दर्शाता है

उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की झांकी दर्शाया गया है।