लाइव न्यूज़ :

24 घंटों में महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 155 नए मामले, मिजोरम में 83 नए मामले

By संदीप दाहिमा | Updated: April 30, 2022 20:52 IST

Open in App
1 / 5
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 155 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गयी। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओडिशा में 12 और मिजोरम में 83 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र के के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 78,77,732 हो गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,843 हो गयी है।
2 / 5
महाराष्ट्र में 998 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 148 नए मामले आए थे और दो मरीजों की मौत हो गयी थी। मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के तहत आने वाले मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पड़ोसी इलाकों में संक्रमण के 115 मामले आए। पुणे मंडल में 27 नए मामले आए। मुंबई में एक मरीज की मौत हुई।
3 / 5
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़ें इस प्रकार हैं : संक्रमण के मामले 78,77,732, नए मामले 155, मृतकों की संख्या 1,47,843, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 77,28,891, उपचाराधीन मामले 998 और कुल मामले की संख्या 8,01,88,145 है। वहीं, ओडिशा में पिछले 10 दिनों से कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है जबकि 12 और लोगों के संक्रमित पाए जाने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 12,88,046 हो गयी है।
4 / 5
एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 10 मामले आए और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में मृतकों की संख्या 9,124 पर बनी हुई है। अभी 80 मरीज कोविड-19 के लिए इलाज करा रहे हैं। मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 83 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,27,419 पर पहुंच गयी है।
5 / 5
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में महामारी से किसी और मरीज की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 696 पर बनी हुई है। मिजोरम में अभी 714 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन है जबकि 2,26,009 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य के टीकाकरण अधिकारी एल जोंगते के अनुसार, शुक्रवार तक कुल 8.48 लाख लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली।
टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम