बर्थडे स्पेशल: 38 की हुईं करीना कपूर खान, अपने हुस्न से सैफ को किया था कायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 21, 2018 01:22 PM2018-09-21T13:22:06+5:302018-09-21T13:22:06+5:30

Next

बॉलीवुड कपल्स की तो करीना कपूर खान और सैफ अली खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है और आए भी क्यों ना फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान और पटौदी खानदान से आने वाले इन लव बर्डस की लव स्टोरी भी जरा हटके है।

करीना कपूर के बर्थडे पर आज बात बॉलीवुड की इसी लव स्टोरी की जो सिर्फ रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हिट रही है।

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। करीना ने रिफ्यूजी फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

करीना कपूर का नाम पब्लिकली पहली बार शाहिद कपूर से जुड़ा था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं। लेकिन चंद साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

शाहिद के आउट होने के बाद करीना की जिंदगी में सैफ़ अली खान की एंट्री हुई। करीना बचपन से ही सैफ़ को जानती थीं लेकिन उनसे प्यार उन्हें बहुत बाद में हुआ। करीना और सैफ़ के अफ़ेयर की शुरुआत साल 2008 में हुई।

दोनों ही टशन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म से पहले भी करीना और सैफ ने एक साथ ऑन स्क्रीन काम किया था। जिनमें एलओसी करागिल और ओमकारा जैसी फिल्में भी शामिल है। वो टशन फिल्म का सेट ही था जहां करीना और सैफ एक-दूसरे को काफी लाइक करने लगे थे।

साल 2012 वो साल था जिसमें बॉलीवुड गलियारे की सबसे बड़ी वेडिंग हुई। जी हां ये वही साल था जिसमें करीना कपूर, करीना कपूर खान बन गई। लगातार स्पॉटलाइट में होने के बावजूद करीना और सैफ ने अपनी शादी को बहुत निजी रखा।

पांच साल तक एक साथ रहने के बाद, बॉलीवुड के इस लव बर्ड ने शादी कर ली। इस लव लाइफ पर काफी सवालिया निशान भी खड़े हुए। इंटर रिलीजियस शादी और एज गैप को लेकर लोगों ने करीना कपूर को काफी ट्रोल भी किया।

मगर करीना पर इसका कोई असर नहीं दिखा। सैफ के प्यार का रंग उन्हें दुनिया के सभी रंगों से दूर ले गया।

सैफ और करीना के शादी के 6 साल पूरे हो चुके हैं और दोनों में आज भी वही प्यार देखा जा सकता है।

38 साल की होने के बाद भी करीना एकदम फिट और बेहद सेक्सी लगती हैं।