हैरी पॉटर के हैग्रिड 'रॉबी कोल्ट्रेन' का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

By संदीप दाहिमा | Published: October 15, 2022 12:53 PM2022-10-15T12:53:39+5:302022-10-15T13:03:07+5:30

Next
Robbie Coltrane dies at 72 | robbie-coltrane-dies-at-72 | Latest hollywood Photos at Lokmatnews.in

'हैरी पॉटर' श्रृंखला की फिल्मों में हैग्रिड का यादगार किरदार निभाने वाले हास्य एवं चरित्र अभिनेता रॉबी कॉलट्रेन का निधन हो गया है। (फोटो इंस्टाग्राम)

Harry Potter Hagrid dies at 72 | c-dies-at-72 | Latest hollywood Photos at Lokmatnews.in

कॉलट्रेन की एजेंट बेलिंडा राइट ने यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे। राइट ने बताया कि कॉलट्रेन का शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया। हालांकि, उन्होंने अभिनेता के निधन के बारे में कोई और जानकारी नहीं साझा की। (फोटो इंस्टाग्राम)

Robbie Coltrane Dies | robbie-coltrane-dies | Latest hollywood Photos at Lokmatnews.in

‘हैरी पॉर्टर’ श्रृंखला के उपन्यासों की लेखिका जे के रोलिंग ने कॉलट्रेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह हैग्रिड के किरदार के लिए पहली पंसद थे। रोलिंग ने ट्वीट किया, “कॉलट्रेन बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता थे। (फोटो इंस्टाग्राम)

Robbie Coltrane passes away | robbie-coltrane-passes-away | Latest hollywood Photos at Lokmatnews.in

उनके साथ काम करना बहुत ही सौभाग्य की बात थी। वह बहुत ही हंसमुख और उदार थे। (फोटो इंस्टाग्राम)

Robbie Coltrane dead | robbie-coltrane-dead | Latest hollywood Photos at Lokmatnews.in

कॉलट्रेन का असली नाम एंटनी रॉबर्ट मैकमिलन था और उनका जन्म स्कॉटलैंड के रुथनग्लेन में हुआ था। (फोटो इंस्टाग्राम)

RIP Robbie Coltrane | rip-robbie-coltrane | Latest hollywood Photos at Lokmatnews.in

कॉलट्रेन ने अपनी उम्र के दूसरे दशक में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने संगीतकार जॉन कॉलट्रेन के सम्मान में अपना नाम बदला था। (फोटो इंस्टाग्राम)