लाइव न्यूज़ :

यूरिक एसिड के लेवल को कम करती हैं ये चीजें, गाउट, गठिया, हार्ट अटैक जैसी कई बीमारियों में होगा फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2019 07:34 IST

Open in App
1 / 9
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा का बढ़ना का एक गंभीर रोग बन गया है। यूरिक एसिड कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसे तत्वों से मिलकर बना एक तत्व होता है, जो शरीर को प्रोटीन से एमिनो एसिड के रूप में प्राप्त होता है। यह उन चीजों से बनता है, जो आप खाते हैं। जब किडनी सही तरह फिल्टर नहीं कर पाती है, तो यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित होकर हड्डियों के बीच में जमा हो जाता है। हड्डियों के बीच यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट हो जाता है, जो एक प्रकार का गठिया रोग ही होता है जिसमें शरीर के जोड़ों में बहुत दर्द रहने लगता है।
2 / 9
1) सेब: अपनी डाइट में सेब को शामिल करें। इनमें मैलिक एसिड होता है, जो रक्त प्रवाह में यूरिक एसिड को बेअसर करते हैं। इसलिए रोजाना एक सेब जरूर खायें।
3 / 9
2) सेब का सिरका: यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद है। आप एक गिलास पानी में 3 चम्मच सिरका मिला सकते हैं। आप इसका सेवन हर दिन 2-3 बार कर सकते हैं।
4 / 9
3) फ्रेंच बीन का रस: फ्रेंच बीन्स का निकाला हुआ रस पीना गाउट के इलाज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इस स्वस्थ रस का सेवन दिन में दो बार करना चाहिए क्योंकि यह रक्त में उच्च यूरिक एसिड के उत्पादन को रोकता है।
5 / 9
4) चेरी: इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण को anthocyanins के रूप में जाना जाता है, यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये एसिड को बेअसर करते हैं और सूजन और दर्द को रोकने में मदद करते हैं।
6 / 9
5) बेरी: आपको विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। ये चीजें रक्त में उच्च यूरिक एसिड के स्तर को कम करती हैं। इन सभी चीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
7 / 9
6) केले: आपको रोजाना कम से कम दो केलों का सेवन करना चाहिए। इससे एक्स्ट्रा यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
8 / 9
7) ग्रीन टी: हाई यूरिक एसिड का इलाज करने का एक अन्य तरीका हर दिन ग्रीन टी पीना है। यह हाइपर्यूरिकमिया या उच्च यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और गाउट के जोखिम को भी कम करती है।
9 / 9
8) टमाटर, खीरे और ब्रोकोली: अपनी डाइट में हर हाल में टमाटर, खीरे और ब्रोकोली शामिल करें। यह यूरिक एसिड के गठन को रोकती हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब