लाइव न्यूज़ :

धूम्रपान, शराब, उच्च बीएमआई कैंसर से मौत के प्रमुख कारण: अध्ययन

By संदीप दाहिमा | Updated: August 19, 2022 12:39 IST

Open in App
1 / 5
एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में कैंसर से मौत के प्रमुख कारणों में धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन शामिल हैं। शोध पत्रिका ‘लांसेट’ में शुक्रवार को प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार धूम्रपान, शराब का सेवन, शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बॉडी मास इंडेक्स) का अधिक होना और अन्य ज्ञात जोखिम कारक 2019 में वैश्विक स्तर पर लगभग 44.5 लाख लोगों की कैंसर से मौत के लिए जिम्मेदार थे।
2 / 5
‘बॉडी मास इंडेक्स’ (बीएमआई) एक माप है, जिसमें किसी व्यक्ति के वजन और उसकी लंबाई के आधार पर दुबलेपन और मोटापे को मापा जाता है। ये निष्कर्ष नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को प्रमुख जोखिम कारकों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।
3 / 5
इनसे क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर कैंसर से होने वाली मौत के मामलों को कम करने के प्रयासों में मदद मिल सकती है। अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय में ‘इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन’ (आईएचएमई) के निदेशक क्रिस्टोफर मुरे ने कहा, ‘‘अध्ययन से पता चलता है कि कैंसर का खतरा एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य चुनौती है और यह खतरा दुनियाभर में बढ़ रहा है।’’
4 / 5
अध्ययन के सह-वरिष्ठ लेखक मुरे ने कहा, ‘‘धूम्रपान वैश्विक स्तर पर कैंसर के लिए प्रमुख जोखिम कारक बना हुआ है।’’ ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरी एंड रिस्क फैक्टर्स’ (जीबीडी) 2019 के अध्ययन के परिणामों का उपयोग करते हुए, अनुसंधानकर्ताओं ने जांच की कि कैसे 34 व्यावहारिक, पर्यावरणीय एवं व्यावसायिक जोखिम कारकों ने 2019 में 23 प्रकार के कैंसर के कारण मौत के मामलों को बढ़ाया और स्वास्थ्य को प्रभावित किया।
5 / 5
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि तंबाकू और शराब का सेवन, असुरक्षित यौन संबंध और आहार संबंधी जोखिम जैसे कारक वैश्विक स्तर पर कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार थे।
टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब