दाद का घरेलू उपचार : फंगल इन्फेक्शन को जड़ से खत्म करें, अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: July 20, 2021 09:25 PM2021-07-20T21:25:42+5:302021-07-20T21:32:02+5:30

Next

दाद से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्ते और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खुजली से भी आराम मिलता है। इसके लिए नीम के पत्तों को भिगोकर दही से साथ पीस लें। कुछ दिन प्रभावित हिस्से पर इस लेप को लगाने से आपको फर्क महसूस हो सकता है।

गेंदे के फूल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते है। गेंदे के फूल के पत्तों को पानी में उबालकर उसका लेप बना लें। इस लेप को दिन में 2 से 3 बार प्रयोग करे। आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आएगा।

हल्दी का लेप दाद खाज पर लगाने से भी इससे छुटकारा पाने में मदद मिलती है। एक बार दिन में और रात को सोने से पहले इस उपाय को करे। अजवाइन गर्म पानी में पीस कर इसका लेप दाद पर लगाने से दाद ठीक होता है, इसके इलावा दाद को अजवाइन के पानी से धोने से भी फायदा मिलता है।

त्रिफला को भूनकर इसे पीस ले और चूर्ण बना ले, इस चूर्ण में सरसों का तेल, देसी घी, थोड़ी सी फिटकरी, सरसो का तेल और पानी मिलाकर मरहम बना ले। ये मरहम पकने वाले दाद के लिए रामबाण दवा है।

खून साफ करने के लिए टमाटर खाना चाहिए। ऐसे में टमाटर का रस दिन में 3-4 बार पीने से बहुत लाभ मिलता है। कुछ सप्ताह तक रोजाना टमाटर का रस पीने से चर्मरोग ठीक हो जाते हैं। नींबू के रस में इमली के बीज पीसकर लगाने से दाद में लाभ होता हैं।

लहसुन में प्राकृतिक रूप से एंटी फंगल तत्व होते हैं। जो की कई तरीके के फंगल संक्रमण को ठीक करने में सहायक है। जिसमे से दाद भी एक है। लहसुन को छिल कर उसके छोटे छोटे टुकड़े कर दाद पर रख दीजिये जल्दी आराम मिलेगा।