लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया में कोरोना मचा रहा तबाही, 2,20,000 और लोगों में बुखार के लक्षण

By संदीप दाहिमा | Updated: May 21, 2022 12:08 IST

Open in App
1 / 5
उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि करीब 2,20,000 और लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, उसके नेता किम जोंग उन ने कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने में प्रगति होने का दावा किया है। देश की 2.6 करोड़ की आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है।
2 / 5
कोरोना वायरस के इस प्रसार ने दुनिया की सबसे खराब स्वास्थ्य प्रणाली वाले गरीब और अलग-थलग पड़े देश में गंभीर स्थिति को लेकर चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया संक्रमण के प्रसार के सही पैमाने को कमतर कर रहा है। उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को शाम छह बजे तक 24 घंटे में उत्तर कोरिया के करीब 2,19,030 लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए।
3 / 5
लगातार पांचवें दिन बुखार के मरीजों में यह करीब 2,00,000 मामलों की वृद्धि है। उत्तर कोरिया ने कहा कि अप्रैल के अंत से तेजी से फैल रहे अज्ञात बुखार के कारण 24 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं और 66 लोगों की मौत हो चुकी है। किम ने शहरों के बीच यात्रा पर सख्त पाबंदियां भी लगायी है और राजधानी प्योंगयांग में दवा की दुकानों तक दवाइयों को पहुंचाने में मदद के लिए हजारों सैनिकों को तैनात किया है।
4 / 5
राजधानी प्योंगयांग इस संक्रमण का केंद्र है। किम ने शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी पोलितब्यूरो की बैठक में कहा कि देश में संक्रमण का प्रसार नियंत्रण में है। उन्होंने आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए महामारी संबंधी पाबंदियों में छूट देने का भी संकेत दिया।
5 / 5
सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में शनिवार को उत्तर कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी ह्योन चोल हेइ के अंतिम संस्कार के दौरान किम को रोते हुए भी देखा गया। ऐसा माना जाता है कि किम जोंग द्वितीय के शासन के दौरान उनके बेटे किम को भविष्य के नेता के तौर पर तैयार करने में चोल हेइ की अहम भूमिका थी।
टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम