लाइव न्यूज़ :

आँखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय: चश्मे से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये 8 आसान टिप्स

By संदीप दाहिमा | Updated: January 15, 2021 13:33 IST

Open in App
1 / 8
आंवले के पानी से आंखें धोने से या गुलाबजल डालने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। रात को बादाम भिगोकर सुबह खाने और पानी पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इससे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता आदि से राहत मिल सकती है।
2 / 8
त्रिफला चूर्ण को रात्रि में पानी में भिगोकर, सुबह छानकर उस पानी से आंखें धोने से आंखों के रोशनी बढ़ सकती है। पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। इससे आपको फायदा होगा।
3 / 8
अगर आपकी आंखों में जलन हो रही है, तो आप गुलाब जल से आंखे साफ कर सकते है। रूई के 2 बड़े टुकड़े लीजिए तथा इन्हें गुलाब जब में डुबोकर आंखों पर रखें। इससे आंखों की जलन दूर होगी। अगर आंखों की तकलीफ की वजह से सिर दर्द भी रहता है तो भी ये उपाय लाभदायक रहेगा।
4 / 8
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले नियमित रूप से हरी घास पर नंगे पैर चलना चाहिए। घास पर ओस की नमी रहती है नंगे पैर इस पर टहलने से बेचैन आंखों को तनाव से राहत मिलती है और रोशनी भी बढ़ती है।
5 / 8
पालक, पत्ता गोभी, हरी सब्जियों का खूब सेवन करें। इसके अलावा विटामिन ए से भरपूर पीले फल खाएं। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल आंखों के लिए फायदेमंद हैं। पपीता, संतरा, नींबू आदि के सेवन से दिन की रोशनी में देखने की क्षमता बढ़ती है।
6 / 8
नियमित रूप से अंगूर खाएं। अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा अनार के 5 से 6 पत्ते को पीस कर दिन में 2 बार लेप करने से दुखती आंख में लाभ होता हे और रोशनी भी बढ़ती है।
7 / 8
आंखों को सही रखने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से आंखों के नीचे काला घेरा पड़ जाता है और रोशनी भी कम होती है। आपको रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए।
8 / 8
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनी डाइट में प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें। इनमें सल्फर होता है जो आंखों के लिए ग्लूटाथाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट तैयार करता है, जिससे रोशनी बढ़ती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार