लाइव न्यूज़ :

बच्चों का दिमाग कैसे तेज करें पढ़ाई में? पेरेंट्स करें ये कुछ खास काम, बच्चे की याद्दाश्त होगी तेज

By संदीप दाहिमा | Updated: February 22, 2022 13:36 IST

Open in App
1 / 7
अगर आप अपने बच्चे के साथ कहीं बाहर गए हैं, कोई फिल्म देखने या फिर किसी ट्रिप पर। तो घर लौटने पर अपने बच्चे से उस फिल्म या जगह के बारे में सवाल करें। जगह कैसी थी? वहां क्या-क्या देखा? फिल्म में कौन था? हूं जिस हॉल में बैठे थे वहां की सीट कैसे थी? इंटरवल में हमने क्या खाया था? इस तरह के सवाल बच्चों को पूरे दिन की याद दिलाएंगे, वे अपने दिमाग पर जोर डालेंगे और उनके दिमाग की कोशिकाएं तेजी से काम करेंगी।
2 / 7
शब्दों के खेल खेलें छोटी क्लास से ही बच्चों को स्कूल में अंग्रेजी सीखने पर जोर दिया जाता है। आज के कम्पटीशन को देखते हुए सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे की अंग्रेजी में पकड़ अच्छी हो। A, e, i, o, u ये इंग्लिश Vowels (वोवेल्स) हैं, इन्हें बच्चों को अच्छे-से समझ लेना चाहिए।
3 / 7
ऐसा करने में पेरेंट्स उनकी मदद कर सकते हैं। एक पेपर पर अंग्रेजी के कुछ अल्फाबेट लिखें और अपने बच्चे से कहें कि इनमें से वे अल्फाबेट काट दें जो वोवेल्स नहीं है। इस तरह की एक्टिविटी से वे जल्दी वोवेल्स सीख जाएगा।
4 / 7
नंबर गेम्स भी खेलें कई बार स्कूल से ऐसा होमवर्क मिलता है जिसमें बच्चों को कई अंक याद करने होते हैं। अमूमन बच्चों को इन्हें याद करने में परेशानी होती है। वे अंक भूल जाते हैं। तो आप उनके साथ नंबर गले खेलें। उनके सामने दिन में कई बार ऐसे नंबर बोलें जिसमें उन नंबरों का कई दफा प्रयोग हो जिन्हें उसे याद रखना है। इस तरह उसे वह नंबर याद हो जायेगा।
5 / 7
बच्चों को एक्टिव बनाने और साथ ही उनके दिमाग को तेज करने का बहुत अच्छा तरीका है घर के काम कराना। उन्हें रसोई के काम में शामिल करें। जब आप कुछ बना रही हों तो उन्हें जरूरत की चीजें आपको पकड़ाने को कहें। फिर बाद में वापिस उन सब चीजों को उनकी सही जगह पर रखने को कहें। इस तरह से उनके ब्रेन सेल्स काम करेंगे, कौन सा सामान कहां रखा था यह उन्हें याद रहेगा।
6 / 7
अक्सर बच्चों के कमरे में या घर में इधर उधर खिलौने फैले रहते हैं। जिन्हें बाद में पेरेंट्स ही संभालते हैं। लेकिन खुद इस सामान को सही जगह पर ना रख कर आप अपने बच्चों से कहें। कौन सा खिलौना, या किताब कहां रखी जाती है, उन्हें यह सब याद हो जायेगा। उन्हें कहें कि अगली बार आप उन्हें यह सब बताएंगे नहीं, उन्हें खुद ही रखना है, इस तरह उनके दिमाग में वे सभी जगह बैठ जाएंगी जहां से उन्हें सामान लेना है और फिर वापिस रखना भी है।
7 / 7
बच्चों को रोजाना एक जैसा खाना न दें और उनके खाने-पीने में बदलाव करते रहें। उन्हें फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन से भपूर खाने की चीजें दें। इसके अलावा उन्हें ड्राई फ्रूट्स और विटमिन सी भरपूर चीजें खाने को दें।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब