दाद का घरेलू इलाज, अपनाएं ये 6 उपाय, खुजली और स्किन इन्फेक्शन से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: January 18, 2023 10:34 AM2023-01-18T10:34:33+5:302023-01-18T10:34:33+5:30

Next

दाद से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्ते और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खुजली से भी आराम मिलता है। इसके लिए नीम के पत्तों को भिगोकर दही से साथ पीस लें। कुछ दिन प्रभावित हिस्से पर इस लेप को लगाने से आपको फर्क महसूस हो सकता है।

हल्दी का लेप दाद खाज पर लगाने से भी इससे छुटकारा पाने में मदद मिलती है। एक बार दिन में और रात को सोने से पहले इस उपाय को करे। अजवाइन गर्म पानी में पीस कर इसका लेप दाद पर लगाने से दाद ठीक होता है, इसके इलावा दाद को अजवाइन के पानी से धोने से भी फायदा मिलता है।

त्रिफला को भूनकर इसे पीस ले और चूर्ण बना ले, इस चूर्ण में सरसों का तेल, देसी घी, थोड़ी सी फिटकरी, सरसो का तेल और पानी मिलाकर मरहम बना ले। ये मरहम पकने वाले दाद के लिए रामबाण दवा है।

लहसुन में प्राकृतिक रूप से एंटी फंगल तत्व होते हैं। जो की कई तरीके के फंगल संक्रमण को ठीक करने में सहायक है। जिसमे से दाद भी एक है। लहसुन को छिल कर उसके छोटे छोटे टुकड़े कर दाद पर रख दीजिये जल्दी आराम मिलेगा।

एलोवेरा का अर्क हर तरह के फंगल संक्रमण को ठीक कर देता हैं। इसे तोड़कर सीधे दाद पर लगा लीजिये ठंडक मिलेगी। हो सके तो रात भर लगा कर रखें। एलोवेरा का नियमित सेवन करने और प्रभावित स्थान पर लगाने से दाद और खुजली में बहुत आराम मिलता हैं।

आंवले का छिलका हटाकर उसकी गुठली को जलाने के बाद उसके भस्म में नारियल तेल मिश्रित करके बने मलहम को खुजली वाले स्थान पर लगाने से खुजली की समस्या दूर होती है। शरीर के जिन स्थानों पर दाद हों, वहां बड़ी हरड़ को सिरके में घिसकर लगाएं।