लाइव न्यूज़ :

मस्सों से परेशान लोग अपनाए ये 4 आसान टिप्स, मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 7, 2019 10:55 IST

Open in App
1 / 6
आजकल ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रिटमेंट को फॉलों करती हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कई तरह के फेसपैक, फेस ट्रिटमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चेहरे पर किए गए इस तरह के सारे उपाय फीकें पड़ जाते हैं जब चेहरे पर किसी जगह मस्सा आ जाए।
2 / 6
ये साइज में छोटे से लेकर बड़े होते हैं। हालांकि ये मस्से आपको किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाते लेकिन यह आपके लुक को खराब कर सकते हैं, आप इन मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान उपाय।
3 / 6
मस्सों के के लिए प्याज का रस रामबाण होता है। मस्से के ऊपर और उसके आस-पास 20-30 दिन तक प्याज को काटकर रगड़ें। इस उपाय को दिन में दो से तीन बार करें। ऐसा करने से मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।
4 / 6
आप अभी तक लहसुन खाने के फायदे के बारे में जानते होंगे लेकिन मस्से को हटाने में भी यह काफी मददगार है। लहसुन में पाए जाने वाला एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल स्कीन से चेहरे के मस्से दूर होते हैं। इसके लिए लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें। अब इसके टुकड़ों को मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्से पर एक घंटे तक लगाकर रखें। थोड़ी देर बाद इसे साफ पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में दो बार करें।
5 / 6
मस्से को हटाने में केले का छिलका बहुत फायदेमंद हो सकता है। सेहत बनाने के लिए केला जितना असरकारक है ठीक उसी तरह उसका छिलका भी चेहरा खिलाने के लिए फायेदमंद है। केले का छिलका मस्से को सुखा देता है। इसके लिए रात को मस्से पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए।
6 / 6
मस्सा हटाने के लिए आप बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल डालकर इस पेस्ट को मस्से में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पेस्ट को धो के साफ कर लें। एक महीने बाद आपको मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।
टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेदमकता चेहरा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब