लाइव न्यूज़ :

खून की कमी, कमजोरी होगी दूर, रोज उबालकर खाएं ये 5 चीजें, शरीर रहेगा स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Updated: October 8, 2021 13:07 IST

Open in App
1 / 5
दूध के साथ छुहारा उबालकर खाने से बवासीर, दुर्बलता की शिकायत दूर हो सकती है। शरीर में रक्त संचार की प्रक्रिया भी सुचारू हो सकती है। छुहारा खाने के कई फायदे हैं इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। दूध और छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होने से इस मिश्रण का सेवन करने से दांत और हड्डिया मजबूत होती है। अगर आप दुबले-पतले या कमजोर शरीर के है तो रोजाना इस मिश्रण का सेवन जरूर करें।
2 / 5
अंजीर में भरपूर मात्रा में जिंक, सल्फर और क्लोरीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा नहीं है कि इसका सेवन सिर्फ पुरुष ही कर सकते है। इसका सेवन हर कोई कर सकता है। अंजीर का रोजाना सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। आपको सोने से पहले उबालकर अंजीर का सेवन करना चाहिए।
3 / 5
आप भुनी या फिर तेल तली हुई मूंगफली तो खूब खाते होंगे, पर क्या कभी उबली हुई मूंगफली खाई है? यदि नहीं खाई, तो जरूर खाएं। वे लोग इसका सेवन जरूर करें जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे लगभग 4 गुना बढ़ सकते हैं। साथ ही उबालने के बाद मूंगफली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी बढ़ जाती है। मूंगफली में पॉलीफेनॉलिक एंटीऑक्सिडेंट और रेस्वेराट्रॉल होता है। ऐसे में मूंगफली खाने से दिल की बीमारियों, कैंसर, नर्व्स की बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।
4 / 5
साधारण दाख और मुनक्का में इतना फर्क है कि यह बीज वाली होती है और छोटी दाख से अधिक गुणकारी होती है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व रीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
5 / 5
केले का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। चिकित्सक भी केले के सेवन की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपको भूख नहीं लगती। अगर आप केले को उबालकर खाए तो यह आमतौर पर केला खाने से ज्यादा फायदेमंद रहता है। रात को सोने से पहले केला उबालकर खाने से आप शरीर में कुछ ही दिन में बदलाव महसूस करेंगे।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत