लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Update: उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1400, केरल में कोविड-19 के संक्रमण से तीन की मौत, 159 नए केस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2024 16:27 IST

Open in App
1 / 7
COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 159 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,400 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 के संक्रमण से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।
2 / 7
COVID-19 Update: आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक मामलों की संख्या पांच दिसंबर तक कम होकर दो अंकों में सिमट गई थी, लेकिन वायरस के नए स्वरूप के उभरने और ठंड की स्थिति के कारण मामलों में वृद्धि देखी गई। पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को कोविड-19 के सर्वाधिक 841 नए मामले सामने आए थे जो मई 2021 में महामारी के चरम के दौरान के दैनिक मामलों का 0.2 प्रतिशत है।
3 / 7
COVID-19 Update:  उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में अधिकतर (करीब 92 प्रतिशत) अपने घर में पृथक-वास में हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘वर्तमान आंकड़े से यह पता चलता है कि वायरस के जेएन.1 स्वरूप से न तो मामलों में तीव्र वृद्धि हो रही है और न ही इसके कारण मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने या मृत्युदर में इजाफा हो रहा है।
4 / 7
COVID-19 Update: भारत में पूर्व में कोविड-19 की तीन लहरें देखी गई हैं, जिसमें से अप्रैल-जून 2021 की ‘डेल्टा लहर’ के दौरान कोविड-19 के रोजाना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले अत्यधिक दर्ज किए गए थे। महामारी के चरम के दौरान सात मई, 2021 को कोविड-19 के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 3,915 लोगों की मौत हुई थी।
5 / 7
COVID-19 Update: महामारी की 2020 में शुरुआत के बाद से देशभर में करीब चार वर्षों में कोविड से 4.5 करोड़ लोग संक्रमित हुए और इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।
6 / 7
COVID-19 Update: मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
7 / 7
COVID-19 Update: वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम