लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4205 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: June 24, 2022 21:48 IST

Open in App
1 / 5
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,205 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,54,445 हो गई जबकि तीन और मरीजों की महामारी से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,47,896 हो गई।
2 / 5
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5,218 मामले दर्ज किए थे जबकि एक मरीज की मौत हुई थी। उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या 25,000 को पार कर गई, जो नए रोगियों और महामारी से उबर चुके लोगों के बीच एक व्यापक अंतर को दर्शाता है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 3,752 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे स्वस्थ हो चुके मरीजों की कुल संख्या 77,81,232 हो गई है।
3 / 5
महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीज बृहस्पतिवार को 24,867 से बढ़कर 25,317 हो गए। इनमें से 13,257 मरीज मुंबई में हैं, इसके बाद पड़ोस के ठाणे जिले में 5,789 और पुणे जिले में 2,741 मरीज हैं। बुलेटिन में नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) की ताजा रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि नागपुर में बीए.5 स्वरूप से संक्रमित एक महिला का पता चला है। कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण करा चुके 27 वर्षीय रोगी 19 जून को संक्रमित पाया गया था और उसमें हल्के लक्षण थे।
4 / 5
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल उसमें लक्षण नहीं हैं और वह घर पर पृथकवास में है। उसकी हालत स्थिर है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर 97.82 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.85 तथा संक्रमण दर 9.11 प्रतिशत है।
5 / 5
बुलेटिन में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की और बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में कोरोनावायरस की स्थिति की समीक्षा की। दैनिक कोविड-19 मामले के 5,000 का आंकड़ा पार करने के एक दिन बाद यह बैठक आयोजित की गई थी। राज्य में उपचाराधीन मरीज कुछ महीने पहले सिर्फ 626 से शुक्रवार को 25,000 से ऊपर हो गए।
टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम