लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार और दर्द के अलावा दिखें ये लक्षण, तो न करें नजरअंदाज

By संदीप दाहिमा | Updated: June 11, 2021 14:49 IST

Open in App
1 / 5
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत की आबादी पर भारी असर डाला है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, टीके लगवाने के बाद बुखार और दर्द जैसे कई हल्के लक्षण दिख रहे हैं। टीका लगवान के बाद के लक्षणों में कुछ नए लक्षण और जुड़ गए हैं, जो संक्रमण के सबसे सामान्य लक्षणों से भिन्न हो सकते हैं।
2 / 5
टीओई की रिपोर्ट के अनुसार,एक अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना का टीका लगवाने वाले लोगों में सांस फूलने की पहचान एक नए लक्षण के रूप में की गई है। यह वह स्थिति है जहां रोगियों को अपनी सांस लेने में मुश्किल होती है और उनके फेफड़ों में पूरी तरह से हवा पहुंच जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों ने कान का दर्द, सूजी हुई ग्रंथियां और छींक आना जैसे लक्षण भी बताये हैं।
3 / 5
किन्हें है ज्यादा खतरा - जहां तक छींकने का सवाल है, वैज्ञानिकों ने पाया कि 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों में यह 24 प्रतिशत अधिक आम है, जिन्होंने टीका लगाया है। अध्ययन के अनुसार ऐसी महिलाएं जो 60 वर्ष से अधिक उम्र है और जो अस्थमा या अन्य फेफड़ों के संक्रमण के रोगी हैं, उन्हें टीकाकरण के बाद संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा, जो लोग मोटापे का शिकार थे, उन्हें टीका लगने के बाद संक्रमित होने की अधिक संभावना थी।
4 / 5
टीका है जरूरी - अभी तक कोरोना का टीका ही वायरस से बचाव का एकमात्र साधन हैं। भले ही आप युवा और स्वस्थ हों या सबसे कमजोर की श्रेणी में आते हों। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लगभग हर उस व्यक्ति को प्रभावित किया है। इसलिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि जब भी आपको कोई स्लॉट मिले या मिल जाए, तो आप वैक्सीन लगवाएं।
5 / 5
टीका लगने के बाद भी संक्रमण का खतरा - बेशक टीका कोरोना का समाधान है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप संक्रमित नहीं हो सकते। किंग्स कॉलेज लंदन में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, यह पाया गया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसे मामलों की संख्या कम है।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब