लाइव न्यूज़ :

उबले खाने के फायदे: तेजी से होगा वेट लॉस, प्रोटीन की कमी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 18, 2022 14:12 IST

Open in App
1 / 8
उबले हुए खाना बनाने में आसान है और इसमें स्वाद के लिए आप कई चीजें मिक्स कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात उबले खाने में पोषक तत्वों की मात्रा बरकार रहती है। आप आलू, अंडा, चिकन, ग्रीन बीन्स, कॉर्न, ब्रोकली, गाजर, मटर, पालक, टमाटर और शकरकंद जैसी चीजों को उबाल कर खा सकते हैं।
2 / 8
अगर वजन कम करना आपका लक्ष्य है, तो अपने खाने में उबली हुई सब्जियों को शामिल करें। चूंकि सब्जियां कैलोरी में कम और पोषक तत्वों और पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए ये स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में सहायता करती हैं।
3 / 8
आप उबली हुई सब्जियों का सेवन करके एसिडिटी का मुकाबला कर सकते हैं क्योंकि इन्हें पचाने के लिए पेट को कम एसिड की आवश्यकता होती है। यह पेट को साफ भी रखती हैं जिससे एसिडिटी से पीड़ित होने का खतरा कम हो जाता है।
4 / 8
किडनी की पथरी और जोखिमों से बचने के लिए आपको उबली हुई चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। उबालने से 87 फीसदी ऑक्सालेट कम हो जाता है, यह एक ऐसा तत्व है, जो किडनी की पथरी बना सकता है। किडनी की पथरी से बचने और इसके इलाज के लिए उबली हुई चीजों का सेवन करें।
5 / 8
उबली हुई सब्जियों को आसानी से चबाया जा सकता है और इसलिए, बुखार या दस्त जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए अच्छे हैं।
6 / 8
गाजर जैसी सब्जियों से बालों के रोम को उत्तेजित कर बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है। इसके लिए कुछ गाजर उबाल लें और बाद में पीस लें। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे गर्म पानी से धो लें। प्रभावी परिणामों के लिए नियमित रूप से ऐसा करें।
7 / 8
बैक्टीरिया से उत्पन्न पेट की सूजन हेलिकोबैक्टर पाइलोरी का इलाज उबली हुई सब्जियों का सेवन करके किया जा सकता है। चूँकि इस तरीके से पकाई गई सब्जियाँ आसानी से पच जाती हैं और इसलिए, पेट पर दबाव (भोजन को पचाने के लिए) कम हो जाता है।
8 / 8
अगर आप अपने चेहरे पर नैचुरल ग्लो रखना चाहते हैं, तो आपको उबली हुई चीजें खाना शुरू कर दें। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखती हैं क्योंकि उबले हुए खाद्य पदार्थ पानी की मात्रा में उच्च होते हैं और इनमें आवश्यक पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं जो त्वचा की समस्याओं को रोकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब