लाइव न्यूज़ :

देशभर में 24 घंटे में कोविड-19 के 2786 नए मामले, छह लोगों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: October 13, 2022 13:26 IST

Open in App
1 / 5
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,786 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,21,319 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,509 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 12 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,847 हो गई है।
2 / 5
इन 12 मामलों में वे छह लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है।
3 / 5
मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 217 का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में दैनिक संक्रमण दर 1.08 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.05 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,65,963 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
4 / 5
मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देशभर में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 219.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
5 / 5
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। बीते 24 घंटों में संक्रमण से जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें से चार महाराष्ट्र के और एक-एक केरल एवं पश्चिम बंगाल के हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम