लाइव न्यूज़ :

गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, शव नाले में फेंका, दहेज का मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2021 20:05 IST

Open in App
1 / 7
हरियाणा के सोनीपत में पति द्वारा कथित रूप से गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। महिला के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार दिया है।
2 / 7
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरोदा पुलिस थाने के प्रभारी बदन सिंह ने शनिवार को बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि महार गांव के पास नाला संख्या-8 में महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके पति गुलशन ने उसकी दहेज के लिए हत्या की है।
3 / 7
गुलशन के पिता, मां व भाई पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।
4 / 7
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को रोहतक स्थित मायके से लाते वक्त रास्ते में घटना को अंजाम दिया और स्वयं फोन कर इसकी जानकारी महिला के घरवालों को दी। पीड़िता का मायका रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में है।
5 / 7
पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति (25) की शादी 15 दिसंबर 2020 को गोहाना में गौतम नगर निवासी गुलशन के साथ की थी।
6 / 7
गुलशन सेना का जवान है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ज्योति को उसका ससुर, सास, देवर व पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और गाड़ी, सेने की चैन, एसी और 10 लाख रुपये नकद मांग रहे थे और उसके साथ मारपीट करते थे।
7 / 7
मामन ने बताया कि गुलशन बृहस्पतिवार शाम को ज्योति को मायके ले आया था और शनिवार सुबह पांच बजे दोनों गोहाना के लिए निकले थे। गुलशन ने ही बताया कि वह महार गांव के पास है और ज्योति बोल नहीं रही जिससे घबराए वे मौके पर पहुंचे।
टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?