लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पिता ने दो महीने की बेटी संग किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराया मामला, आरोपी गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2020 12:53 IST

Open in App
1 / 5
तमिलनाडु के इरोड जिले में एक व्यक्ति को अपनी महज 75 दिन की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की शिकायत बच्ची की मां ने पुलिस में दर्ज करवाई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
2 / 5
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह घर के बाहर किसी काम के लिए गई हुई थी, तब उसके 40 वर्षीय पति ने दो हफ्ते पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। हालांकि, इससे पहले कि व्यक्ति कुछ कर पाता महिला ने उसे रोकते हुए बच्ची से दूर रहने की चेतावनी भी दी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
3 / 5
पुलिस उप निरीक्षक एस गजलक्ष्मी ने सोमवार को बताया कि एक बार फिर महिला किसी काम से बच्ची को घर पर छोड़कर गई थी। इस दौरान वो अपने पति को बच्ची से दूर रहने की हिदायत भी देकर गई थी, लेकिन इस बार पत्नी की गैर-मौजूदगी में व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
4 / 5
बाद में जब महिला घर आई तो उसने बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान देखें। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला बच्ची को आलमपलयम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से बच्ची को इलाज के लिए सलेम सरकार मोहन कुमारमगलम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां कथित तौर पर बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
5 / 5
वहीं, गिरफ्तार होने के बाद आरोपी पिता ने कबूल किया कि उसने बच्ची के साथ तब दुष्कर्म किया जब उसकी पत्नी बाहर थी। ऐसे में आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
टॅग्स :रेपतमिलनाडुक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?