लाइव न्यूज़ :

Yes Bank Crisis: ऐसे ही नहीं डूबा Yes बैंक, जानें अनिल अंबानी से लेकर सुभाष चंद्रा सहित 10 बड़े बिजनेस ग्रुप ने कितने करोड़ों का लिया लोन, देखें तस्वीरें

By धीरज पाल | Updated: March 12, 2020 15:02 IST

Open in App
1 / 7
यस बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ राणा कपूर और उनके परिवार पर कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वत लेने जैसे मामलों पर जांच चल रही है। इस बीच खबर है देश के 10 बड़े बिजनेस ग्रुप के कम से कम 44 कंपनियों ने यस बैंक के 34000 करोड़ रुपये से अधिक का बैड लोन बकाया है। इन बड़े बिजनेस गुप में अंबानी से लेकर सुभाष चंद्रा की कई कंपनियां शामिल हैं। (Photo source-PTI)
2 / 7
इंडियन एक्सप्रेस ने वित्तीय सुत्रों के हवाले से बताया कि देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री ग्रुप में से एक अनिल अंबानी ग्रुप की 9 कंपनियों पर 12,800 करोड़ रुपये का एनपीए है। (Photo source-PTI)
3 / 7
वहीं, सुभाष चंद्र के Essel Group की कम से कम 16 कंपनियों पर 8,400 करोड़ रुपए का एनपीए है। (Photo source-PTI)
4 / 7
Yes बैंक ने जेट एयरवेज को 1,100 करोड़ रुपए का लोन दिया है। (Photo source-PTI)
5 / 7
वहीं, बीएम खेतान ग्रुप की कई कंपनियों ने यस बैंक से लोन लिया है। भारत इंफ्रा, मैकलॉयड रसेल असम टी और एवरेडी पर 1,250 करोड़ रुपए बैड लोन है। ओंकार रियल्टर्स और डेवलपर्स के दो प्रोजेक्ट पर 2,710 करोड़ रुपए, रेडियस डेवलपर्स पर 1,200 करोड़ रुपए और थापर ग्रुप की सीजी पावर पर 500 करोड़ रुपए बैड लोन है।
6 / 7
इसके बाद डीएचएफएल समूह के दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन और विश्वास रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने यस बैंक कर्ज लिया है। दोनों कंपनियों ने बैंक से 4,735 करोड़ रुपए का कर्ज लिया।
7 / 7
केर्कर ग्रुप की दो कंपनियों पर यस बैंक का कर्ज बकाया है। इन दो कंपनियों कॉक्स एंड किंग्स और गो ट्रेवल्स पर करीब 100 करोड़ रुपये का कर्ज है जो अब बैड लोन में बदलता नजर आ है।
टॅग्स :यस बैंकअनिल अंबानीजेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारत'एपस्टीन के नाम दर्ज कराने के बाद अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो