लाइव न्यूज़ :

1 नवंबर से बदल रहे हैं बैंक से जुड़े ये नियम, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 12:11 IST

Open in App
1 / 6
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो एक नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज की दर बदलने वाली है। बैंक के इस फैसले का असर 42 करोड़ ग्राहकों पर होगा।
2 / 6
एसबीआई के मुताबिक, एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटाकर 3.25 फीसदी कर दी गई है। एक लाख से ज्यादा के डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट को रेपो रेट से जोड़ा जा चुका है। वर्तमान में यह 3 फीसदी है।
3 / 6
अगर आप बिजनेस करते हैं तो जान लें कि 1 नवंबर से भुगतान लेने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत अब कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य होगा। नए नियम में कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक मोड से भुगतान लेने पर अब कोई भी शुल्क या चार्ज नहीं देना होगा।
4 / 6
डिजिटल पेमेंट लेने पर दुकानदार या बिजनेसमैन ग्राहक या मर्चेंट्स से डिजिटल पेमेंट के लिए कोई भी चार्ज या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं वसूला सकते। यह नियम 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नओवर वाले कारोबारियों के ऊपर ही लागू होगा।
5 / 6
महाराष्ट्र में बैंकों (PSU Banks) का नया टाइम टेबल तय हो गया है। अब यहां सभी बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे. बैंकों का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही होता है।
6 / 6
महाराष्ट्र में बैंकों (PSU Banks) का नया टाइमटेबल बैंकर्स कमेटी ने तय किया है, जिसे 1 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। नए टाइम टेबल के मुताबिक, बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज होगा। कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक होगा।
टॅग्स :बैंकिंगस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?