लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार का हाल, लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 297 अंक टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: October 14, 2025 16:50 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 297 अंक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 82 अंक का नुकसान रहा। एशिया तथा यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच घरेलू बाजार नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में 297.07 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,029.98 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
कारोबार के दौरान एक समय यह 545.43 अंक तक लुढ़क गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 81.85 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।
3 / 5
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘नए घरेलू संकेतों के अभाव में शेयर बाजारों में व्यापक स्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली।
4 / 5
इसका कारण एशिया और यूरोपीय बाजारों से कमजोर संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के फिर से बढ़ने से जोखिम से बचने का रुख बढ़ा है। इससे सोने और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर आकर्षण बढ़ा है...।’’
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत टूटकर 62.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 240.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 173.77 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 58 अंक का नुकसान रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?