लाइव न्यूज़ :

YONO Krishi app: भारतीय स्टेट बैंक ने योनो कृषि को इफ्को ई-बाजार से जोड़ा, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2020 13:41 IST

Open in App
1 / 7
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि उसने अपने मंडी खंड के तहत इफ्को ई-बाजार के साथ योनो कृषि से जोड़ा है।
2 / 7
बैंक का योनो कृषि मंच बुवाई से लेकर कटाई तक किसानों की सभी कृषि जरूरतों को पूरा करता रहा है।
3 / 7
बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस एकीकरण के साथ, बैंक के किसान ग्राहक देश भर में इफ्को ई- पोर्टल के जरिये 27,000 से अधिक स्थानों पर खेती से संबंधित सभी उत्पादों की सीधे घर पर निशुल्क आपूर्ति का लाभ उठा सकते हैं।
4 / 7
किसान, इफ्को ई बाजार पोर्टल के माध्यम से, बिना न्यूनतम आदेश की शर्त के बगैर बीज, उर्वरक, कृषि मशीनरी, कीटनाशक, जैविक उत्पाद और विभिन्न अन्य कृषि उत्पादों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं।
5 / 7
बैंक के प्रबंध निदेशक (फुटकर और डिजिटल बैंकिंग) सी एस सेट्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “योनो कृषि पर इफको ई-बाजार के एकीकरण के साथ, ग्राहक अब उच्च गुणवत्ता वाले कृषि बीच और उर्वरक तथा कृषि मशीनरी को ऑनलाइन खरीद सकेंगे।
6 / 7
यह 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने के सरकार की दृष्टि को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है।
7 / 7
एक अलग बयान में, इफ्को के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि इफ्को ई-बाजार पोर्टल का उद्देश्य किसान-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना है। 
टॅग्स :इकॉनोमीभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम