लाइव न्यूज़ :

Share Market Today 29 Sept 2023: वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: September 29, 2023 18:56 IST

Open in App
1 / 5
अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच धातु, वित्तीय एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में तेजी लौट आई। सेंसेक्स 320 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 115 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 320.09 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 65,828.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 643.33 अंक तक उछलकर 66,151.65 पर पहुंच गया था।
3 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 114.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 19,638.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में एनटीपीसी सर्वाधिक तीन प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक भी चढ़कर बंद हुईं।
4 / 5
दूसरी तरफ पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, 'पिछले सत्र की गिरावट के बाद बाजार ने वापसी को कोशिश की और आधा प्रतिशत चढ़कर बंद होने में सफल रहा। ज्यादातर समय बाजार का रुख सकारात्मक रहा लेकिन अंतिम घंटे की गिरावट ने बढ़त कम कर दी।' जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि शेयरों में तेजी के बीच...मंदड़ियों पर अंकुश के लिए ठोस कारण न होने से बाजार को ऊपरी स्तर पर कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
5 / 5
व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.31 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.57 प्रतिशत की बढ़त रही। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 180.74 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि निफ्टी 35.95 अंक यानी 0.18 प्रतिशत के नुकसान में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। हांगकांग, चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया में बाजार बंद रहे। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाल बने हुए हैं। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,364.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित