लाइव न्यूज़ :

Share Market में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 74,000 के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: April 25, 2024 17:48 IST

Open in App
1 / 6
वित्तीय एवं धातु शेयरों में तगड़ी खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स करीब 487 अंक बढ़कर एक बार फिर 74,000 अंक के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 22,550 के ऊपर बंद हुआ।
2 / 6
बीएसई में शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर रहा लेकिन बाद में यह उबरकर बढ़त लेने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 486.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 74,339.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 718.31 अंक तक उछलकर 74,571.25 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 167.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 22,570.35 अंक पर पहुंच गया।
3 / 6
यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जिसमें बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। तेजी के इस दौर में सूचकांकों ने करीब 2.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। सेंसेक्स के समूह में शामिल एक्सिस बैंक के शेयरों ने छह प्रतिशत तक की बड़ी छलांग लगाई। बैंक के सकारात्मक तिमाही नतीजों से उसे निवेशकों का समर्थन मिला। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, नेस्ले, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल भी बढ़त के साथ बंद हुईं।
4 / 6
दूसरी तरफ रिजर्व बैंक की सख्त कार्रवाई से गुजरने के बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 10.85 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक ने आईटी मानकों का बार-बार उल्लंघन किए जाने पर कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से तत्काल रोक दिया है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, बजाज फाइनेंस, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
5 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की निचले स्तर पर बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखा गया था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत चढ़कर 88.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,511.74 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बुधवार को सेंसेक्स 114.49 अंक बढ़कर 73,852.94 अंक और निफ्टी 34.40 अंक बढ़कर 22,402.40 अंक पर बंद हुआ था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित