लाइव न्यूज़ :

Sensex Today: शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 637 अंक टूटकर 61,000 अंक से नीचे फिसला

By संदीप दाहिमा | Updated: January 4, 2023 18:16 IST

Open in App
1 / 5
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले बुधवार को निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में पिछले दो दिनो से जारी तेजी थम गई। इस दौरान सेंसेक्स 637 अंक टूट गया तथा निफ्टी 18,050 अंक से नीचे आ गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते भी बाजार पर दबाव बना। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 636.75 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 60,657.45 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
दिन के कारोबार में यह 700.64 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 60,593.56 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 189.60 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,042.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील सबसे अधिक 2.32 प्रतिशत टूटा।
3 / 5
इसके अलावा टाटा मोटर्स, विप्रो, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में बढ़त रही। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक संकेतों के अलावा अब घरेलू शेयर बाजारों का पूरा ध्यान कंपनियों के तिमाही नतीजों पर होगा।’’ उन्होंने कहा कि नकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते घरेलू बाजार में भी कमजोरी आई।
4 / 5
फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका फिर से जताई जाने लगी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले सावधानी बरतते हुए सूचकांक के बड़े शेयरों में कुछ मुनाफावसूली हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कुछ बैंकों के परिणाम अच्छे हो सकते हैं, जिससे यह क्षेत्र सुर्खियों में रह सकता है। इसके अलावा बीमा, उर्वरक, पूंजीगत सामान और कृषि से संबंधित शेयरों में आगामी बजट के मद्देनजर कुछ गति देखने को मिल सकती है।
5 / 5
व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप में 0.97 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.79 प्रतिशत की गिरावट आई। क्षेत्रवार बात करें, तो धातु में 2.83 फीसदी, रियल्टी में 1.99 फीसदी, उपयोगिता में 1.74 फीसदी, ऊर्जा में 1.70 फीसदी, तेल एंड गैस में 1.52 फीसदी और बिजली में 1.51 फीसदी की गिरावट आई। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.86 प्रतिशत गिरकर 80.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 628.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?