लाइव न्यूज़ :

Sensex Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 484 अंक टूटा, निफ्टी में 137.95 अंक फिसला

By संदीप दाहिमा | Updated: September 22, 2022 12:29 IST

Open in App
1 / 5
अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रूख रहा जिसके चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 484 अंक टूट गया।
2 / 5
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 483.71 अंक टूटकर 58,973.07 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 137.95 अंक गिरकर 17,580.40 अंक पर था।
3 / 5
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। वहीं,आईटीसी, मारुति, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
4 / 5
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नुकसान के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 262.96 अंक या 0.44 प्रतिशत टूटकर 59,456.78 अंक पर बंद हुआ था।
5 / 5
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,718.35 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 90.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 461.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित