लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 140 अंक और चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: March 22, 2023 19:21 IST

Open in App
1 / 6
शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 139 अंक से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच स्वास्थ्य, वित्तीय और जिंस कंपनियों से जुड़े शेयरों में लिवाली होने से बाजार में तेजी रही।
2 / 6
हालांकि कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से तेजी पर विराम लगा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ।
3 / 6
कारोबार के दौरान एक समय यह 344.1 अंक तक उछल गया था। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 18 लाभ में रहे। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,151.90 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू बाजार बढ़त में रहा।
4 / 6
निवेशकों को उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर बैंकों को लेकर पैदा हुआ संकट अब टल गया है। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाजार नीतिगत दर में फेडरल रिजर्व से 0.25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहा है। साथ ही फेडरल रिजर्व का रुख अपेक्षाकृत कम आक्रामक रहने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो बाजार में तेजी आएगी।’’
5 / 6
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। व्यापक बाजार में बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.54 प्रतिशत की बढ़त पर रहा जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.18 प्रतिशत की तेजी रही।
6 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘बाजार सीमित दायरे में रहा और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही... निवेशकों की नजर बैंकों में संकट के बीच फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा पर है।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 1,454.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?