लाइव न्यूज़ :

Sensex Today: सेंसेक्स 629 अंक उछला, निफ्टी में भी 178 अंक की बढ़त

By संदीप दाहिमा | Updated: May 26, 2023 18:11 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त में रहे और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से सेंसेक्स में 629 अंक का उछाल आया। वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों और विदेशी पूंजी का निवेश जारी रहने से बाजार में मजबूती आई है। तीस शेयरों पर बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 629.07 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 62,501.69 अंक पर पहुंच गया।
2 / 5
कारोबार के दौरान इसमें एक समय 657.21 अंक तक की तेजी देखी गई थी। एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 178.20 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 18,499.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में तेजी का यह लगातार दूसरा दिन रहा।
3 / 5
इसके पहले बृहस्पतिवार को भी सेंसेक्स 98.84 अंक चढ़ा था और निफ्टी में 35.75 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। सेंसेक्स के समूह में शामिल तीस कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 2.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
4 / 5
सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों में भी बढ़त रही। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में शुरूआती सुस्ती देखी जा रही थी। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में तेजी की स्थिति रही थी। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) का भारतीय बाजारों में निवेश का बढ़ना जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 589.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत चढ़कर 76.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित