लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स ने गंवाया शुरुआती लाभ, 413 अंक टूटकर 60,000 से नीचे फिसला

By संदीप दाहिमा | Updated: September 15, 2022 17:47 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 413 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे आ गया। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और दवा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
2 / 6
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला और 60,676.12 अंक तक गया। हालांकि, शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद यह 412.96 अंक या 0.68 प्रतिशत लुढ़ककर 59,934.01 अंक पर बंद हुआ।
3 / 6
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 126.35 अंक यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 3.13 प्रतिशत की गिरावट हुई। इन्फोसिस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
4 / 6
दूसरी तरफ मारुति, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली से वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख को दरकिनार करते हुए घरेलू बाजारों ने अपने शुरुआती लाभ को गंवा दिया। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप ने बेहतर प्रदर्शन किया।’’
5 / 6
उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के कारण सूचना प्रौद्योगिकी और दवा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई जिससे बाजार नीचे आया। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजार के सभी क्षेत्रों में मिलाजुला असर देखा गया। एक तरफ वाहन और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में वृद्धि हुई जबकि सूचना प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों के शेयर नीचे आए।’’
6 / 6
इसके अलावा व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप 0.31 प्रतिशत चढ़ गया तथा स्मॉलकैप में भी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 94.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,397.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा