लाइव न्यूज़ :

Rupee Vs Dollar: रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.91 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: April 24, 2023 17:53 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई जिसके कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 81.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के बिकवाली दबाव के कारण रुपये का लाभ सिमट गया।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की तेजी के साथ 81.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 81.88 के उच्चस्तर और 82.09 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.06 पर बंद हुआ था।
3 / 5
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर रहने से सोमवार को रुपये में मजबूती आई लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के रुख ने रुपये में तेजी को सीमित कर दिया। चौधरी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मजबूत स्थानीय शेयर बाजार के कारण रुपये में सकारात्मक रुख के साथ व्यापार होगा।
4 / 5
वृहद आर्थिक आंकड़ों के काफी हद तक कमजोर बने रहने के कारण डॉलर कमजोर बना रह सकता है, जिससे मंदी पर चिंता बढ़ रही है।’’ इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत घटकर 101.64 रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 401.04 अंक की तेजी के साथ 60,056.10 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.42 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 2,116.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?