लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Price Today: सोना 300 रुपये महंगा, चांदी में 1000 का उछाल, जानें 05 मार्च का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 5, 2025 19:55 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत वैश्विक रुख के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 89,300 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। मंगलवार को सोने का भाव 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
2 / 6
20 फरवरी को सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी जारी रही, लगातार तीसरे दिन भी बढ़त जारी रही, क्योंकि सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग और कमजोर डॉलर ने सोने को समर्थन दिया।’’
3 / 6
गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी शुल्क के कार्यान्वयन और कनाडा और चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई से व्यापार युद्ध और वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है - ऐसी स्थिति में सुरक्षा के लिए सोने की मांग बढ़ गई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में भी तेजी जारी रही।
4 / 6
इसका भाव 300 रुपये बढ़कर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 88,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत भी मंगलवार के बंद स्तर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
5 / 6
कोटक सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘सोना 2,925 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है, लेकिन इसमें तेजी सीमित है क्योंकि अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कनाडा और मेक्सिको के लिए संभावित शुल्क राहत का सुझाव दिया है।
6 / 6
अगर कोई समझौता हो जाता है और शुल्कों में ढील दी जाती है, तो इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।’’ चैनवाला ने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बारे में जानकारी के लिए व्यापारी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से सेवा पीएमआई आंकड़ों और अमेरिकी निजी पेरोल आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट