लाइव न्यूज़ :

Gold Bond Scheme: एसजीबी योजना सोमवार से शुरू, निर्गम मूल्य 5926 रुपये प्रति ग्राम, 19 से लेकर 23 जून तक खरीदें, जानें प्रोसेस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 17, 2023 14:29 IST

Open in App
1 / 7
Gold Bond Scheme: सरकार ने सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2023-24 की सोमवार से शुरू हो रही पहली किस्त के लिए सोने का निर्गम मूल्य 5,926 रुपये प्रति ग्राम तय किया है।
2 / 7
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि पहली किस्त में स्वर्ण बॉन्ड की खरीदारी 19 जून से लेकर 23 जून तक की जा सकेगी।
3 / 7
इस दौरान खरीदे जाने वाले स्वर्ण बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,926 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को खरीद पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
4 / 7
ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5,876 रुपये प्रति ग्राम होगी।
5 / 7
बॉन्ड को बैंकों, चिह्नित डाकखानों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल) और शेयर बाजारों- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एवं बीएसई के माध्यम से बेचा जा सकेगा।
6 / 7
सोने की भौतिक मांग को कम करने और घरेलू बचत के एक भाग को सोना खरीद के जरिये वित्तीय बचत में बदलने के उद्देश्य से एसजीबी योजना पहली बार नवंबर, 2015 में लाई गई थी।
7 / 7
स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 999 शुद्धता वाले सोने की औसत बंद कीमत के आधार पर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन तय करता है। (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावभारत सरकारNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!