लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सायरस साहूकार ने रचाई गर्लफ्रेंड वैशाली मल्हारा से शादी, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: April 16, 2022 18:07 IST

Open in App
1 / 5
लोकप्रिय वीडियो जॉकी और अभिनेता सायरस साहूकार अपनी प्रेमिका अभिनेत्री वैशाली मल्हारा के साथ यहां अलीबाग में हुए एक निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए।
2 / 5
साहूकार और मल्हारा ने शुक्रवार को एक पारंपरिक हिंदू समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया। विवाह में शरीक हुए मेहमानों में मिनी माथुर, कबीर खान, मारिया गोरेट्टी, साइरस ब्रोचा, श्रुति सेठ, समीर कोचर, संगीतकार अंकुर तिवारी, गौरव कपूर और युधिष्ठिर उर्स समेत अन्य लोग शामिल थे।
3 / 5
हालांकि नवविवाहित जोड़े ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं, लेकिन कोचर, तिवारी और सेठ सहित उनके करीबी दोस्तों ने शादी की कुछ तस्वीरें हैशटैग वायरस की शादी के साथ सोशल मीडिया में साझा की हैं।
4 / 5
तस्वीरों में मल्हारा चमकीले लाल लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि साहूकार ने गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी है। कोचर ने नवविवाहित जोड़े के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।
5 / 5
उन्होंने कैप्शन में लिखा ''प्यारे जोड़े को आगे आने वाले सबसे खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं... क्या शादी थी!! ढेर सारा प्यार...। तिवारी ने भी साहूकार और मल्हारा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'आपको बस प्यार चाहिए।' सेठ ने भी शादी की कई और तस्वीरें पोस्ट कीं हैं।
टॅग्स :वेडिंगहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई